कोरोना वायरस
29/04/2020 02:22:46 PM
administrator
महर्षि संस्थाओं के समस्त सदस्यों से अनुरोध है के कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने व चिकित्सा सम्बन्धी जो भी निर्देश राष्ट्रीय, प्रांतीय व स्थानीय प्रशासन द्वारा दिये जा रहे हैं उनका कड़ाई से पालन करें, और अपने परिवार व संस्था के सदस्यों से भी करवाएं। इसी में हम सबका कल्याण है। महर्षि संस्थान ने समस्त विद्यालय, महाविद्यालय, व विश्वविद्यालयों को शासन के निर्देशानुसार बन्द कर दिया है। संस्था के वैदिक विद्वान अपने कक्षों में सुरक्षित रहकर विश्व परिवार के लिए इस रक्तबीज वायरस की रोकथाम व शमन हेतु अनुष्ठान कर रहे हैं। महर्षि जी का मानना था कि इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं के निवारण के लिए भौतिक व चिकित्सकीय उपायों के साथ साथ दैवीय सहायता की भी आवश्यकता होती है। अतः महर्षि संस्थान आध्यात्मिक, आधिदैविक एवम आधिभौतिक तीनों स्तरों से इस प्राकृतिक आपदा से मुक्ति पाने के लिए प्रयत्नशील है। आप सभी का आवाहन है कि इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। जय गुरु देव, जय महर्षि। ब्रह्मचारी गिरीश
0 Comments
Leave a Comment